तो Apple ने iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर दी है।
9 September 2026 के अपने इवेंट में iPhone 18 Pro, 18 Pro Max, & उनका पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी अनाउंस कर दिए है, लेकिन हमेशा की तरह इस बार उनका बेस iPhone 18 देखने नहीं मिला। Apple उसे Spring 2027 को लॉन्च करने वाला है। इस इवेंट में Apple ने अपना पूरा फोकस सिर्फ प्रीमियम iPhones पर रखा है।
तो चलिए एक-एक कर सारे iPhones के बारे में बात कर लेते है।
डिजाइन & डिस्प्ले
डिज़ाइन की बात करें तो सबसे पहली चीज जो आप नोटिस करेंगे वो है नई कलर्स ’ग्लेशियर’ और ’बरगंडी’ जो दिखने में प्रीमियम तो लगते है।
इसके अलावा बड़ा विजुअल चेंज स्क्रीन पर है—डायनेमिक आयलैंड अब 35% छोटा हो गया है।
परफॉर्मेंस (Candy Crush on a Supercomputer)
अब आते है मेरा फेवरेट सेगमेंट पे “प्रोसेसर”
फोन के दिल की बात करे या में बोलूं इंजन।
परफॉर्मेंस के मामले में Apple ने सारे हदें पार कर दी है। क्योंकि इसमें लगा है इंडस्ट्री फर्स्ट 2nm A20 Pro chip और 12GB RAM. Apple कह रहा है यह एक पॉकेट सुपरकंप्यूटर है।
अगर आप मेरी तरह स्मार्टफोन UI और चिपसेट की परफॉर्मेंस को मॉनिटर करते है तो आपको iOS 27 बटरी स्मूथ एनीमेशन सच में अलग लेवल का फील होगा।
आखिर में A20 प्रो के बारे में इतना बोल सकता हूं एक साथ कई हैवी apps चलाना हो, 4K विडियोज रेंडर करना हो या एक्सट्रीम मोबाइल गेमिंग करनी हो ये प्रॉसेसर बिना पसीना बहाए सब कुछ हैंडल कर सकता है। हैवी गेमिंग में तो ये एक डेडीकेटेड गेमिंग कंसोल जैसा परफॉर्म कर सकता है।
मल्टीटास्किंग इतनी स्मूथ है कि बैकग्राउंड में आप कितने भी हैवी apps खोल लीजिए, फ्रेम ड्रॉप्स का नाम-ओ-निशान नहीं मिलेगा।
जो लोग मेरी तरह स्मार्टफोन चिपसेट & UI स्मूथनेस को closely फॉलो करते है, उनके लिए ये कॉम्बिनेशन एक नया बेंचमार्क सेट करता है।
ये रॉ पावर हैवी टॉक्स के लिए गेम चेंजर है।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का ये ऑप्टिमाइजेशन ही Apple को अलग बनाता है।
Camera Revolution (Variable Aperture)
iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की एक और बड़ी हाइलाइट है इनका कैमरा।
Apple ने पहली बार 48-megapixel मैन सेंसर मैं ‘Variable Aperture’ दिया है। इसका मतलब कैमरा अपने आप लाइट के हिसाब से बड़ा और छोटा होगा Just like DSLR.
नए प्रो कंट्रोल्स और टेक्सचर/ग्रेन सेटिंग्स फोटोग्राफी में नेक्स्ट लेवल का क्रिएटिव कंट्रोल देंगे।
iPhone Duo
फाइनली Apple का पहला फोल्डेबल iPhone आ चूका है।
रयूमर्स में पहले इसका नाम iPhone अल्ट्रा या iPhone फोल्ड बताया जा रहा पर शायद Apple ने सोचा ये नाम तो पहले से एंड्रॉयड में exits करते है तो उन्होंने iPhone Duo रख दिया। वैसे मुझे ये नाम सुनके सैमसंग गैलेक्सी Y Duos की याद आ गई दरअसल Duos नाम से Samsung ने कई फोन मार्केट में उतारे थे बेसिकली ये उनका डुअल सिम फोन होता है। अब तो डुअल सिम स्टैंडर्ड बन चुका है पर 2012 के समय मोस्टली फोन में सिंगल सिम में ही आते थे।
एंडॉयड में तो बहुत पहले से फोल्डेबल फोंस आ रहे पर Apple के ex सीईओ टीम कूक का कहना है कि उन्होंने इंतजार इसीलिए किया ताकि वो इस टेक्नोलॉजी को परफेक्ट कर सके।
Design & Hinge: Crease Gayab Ho Gayi?
तो Apple ने यहां अपना नया टाइटेनियम एलॉय टियर ड्रॉप हिंज यूज किया है। जब आप फोन को खोलते हैं, तो क्रीज लगभग गायब जैसी लगती है है।फिंगर ग्लाइड करते वक्त आपको पता ही नहीं चलता कि स्क्रीन फोल्ड हो रही है और आउटर डिजाइन की बात करें, तो बंद पर ये बिल्कुल स्लिम iPhone की जैसा फील होता है। यहां आउटर डिस्प्ले 5.4 inch और फोन खोलते ही आपके सामने 7.6 inch का एक मिनी iPad जैसा डिस्प्ले खुल जाता है।
Software & Multitasking: iOS Meets iPadOS
अब हार्डवेयर को कोई भी बना देगा, पर Apple का रियल मैजिक हमेशा उनके सॉफ्टवेयर में होता है। अब इसमें चल रहा DuoOS बेसिकली ये iOS की स्मूथनेस और iPadOS की मल्टीटास्किंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
फोल्डेबल फोन लेते वक्त एक सवाल हमेशा आती है कि क्या स्क्रीन के बीच में क्रीज दिखती है?
आप बाहर वाली स्क्रीन पर कोई वीडियो या मैप देख रहे है और जैसे ही फोन खोलते है, वो इंस्टेंटली फुल स्क्रीन में बिना किसी स्टटर के एक्सपांड हो जाता है।एक साइड नोट्स खोला, दूसरी साइड सफारी और बीच में ड्रैग & ड्रॉप! कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोडक्टिवी लवर्स के लिए ये फीचर्स किसी ब्लेसिंग्स से कम नहीं।
Performance & Battery: Dual Screen Ka Load
अब इतनी बड़ी चलाने के लिए पावर भी ज्यादा चाहिए इसीलिए इसमें दिया गया है A20 Pro चिपसेट और स्प्लिट–सेल डुअल बैट्री सेटअप।
कोई भी फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी टेंशन रहती है उसकी बैटरी—पर एफिशिएंट 2nm आर्किटेक्चर और डायनेमिक 1Hz–120Hz प्रो मोशन डिस्प्ले की वजह से, हैवी यूज में भी ये फोन पूरा दिन निकाल लेगी और थर्मल मैनेजमेंट के लिए Apple ने वेपर चेंबर कूलिंग दी है, जिससे लंबे मल्टीटास्किंग सेशन के बाद भी फोन ज्यादा गरम नही होगा।
Cameras: Flex Mode & Angles
कैमराज के मामले में, फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर का सबसे बड़ा एडवांटेज होता है एंगल्स।
अब आपको ट्राइपॉड की जरूरत नहीं है—फोन को 90 डिग्री पर फोल्ड करके टेबल पर रखो & प्रोफेसनल वीडियो कॉल्स या 4K time-lapse हैंड्स–फ्री रिकॉर्ड करो।
और सबसे बेस्ट पार्ट?
आउटर डिस्प्ले को as a viewfinder यूज कर आप मैन 48MP लेंस से अल्ट्रा हाई क्वॉलिटी सेल्फीज़ ले सकते हैं।
Pricing
अब आते है इसके सबसे इंट्रेस्टिंग पार्ट पे जिसकी वजह से सोशल मीडिया में इतना हंगामा हो रहा है।वह है इसका प्राइस। जो आपलोगो को पता ही होगा 3 लाख से शुरुआत होती है।
यहां पे सैमसंग का Z फोल्ड 8 अल्ट्रा लगभग 2 लाख का आता है वहीं iPhone Duo 2 लाख 30 या 40 हजार का आना चाहिए था। पर Apple
अब तो भाई EMI का भी EMI करना पड़ेगा।
अब से No More Kidney जोक्स भाई, क्योंकि अब किडनी से भी बात नहीं बनने वाली, पूरा खुद को ही बेचना पड़ेगा। और हां सोशल मीडियो पर इसके कई सारे मीम्स और विडियोज तो आपलोगो ने देख ही लिए होंगे। हर कोई इतने पैसों में आप क्या-क्या ले पाएंगे बता रहे है।
और वैसे भी यार iPhone Duo लेने के बजाय आप एक iPhone और बड़ी डिस्प्ले के लिए iPad ले सकते हो। जिसमें 11 इंच और 13 इंच के iPad मिल जायेगा और यह iPhone Duo के 7.6 इंच से कहीं बड़ा है। हां अगर आपको फोन के फॉर्म फैक्टर में ही बड़ी डिस्प्ले चाहिए तो ही iPhone Duo लेना sense बनाता है otherwise सैमसंग गैलेक्सी टैब S 11 अल्ट्रा में तो 14.6 इंच का huge डिस्प्ले मिलता है जो एक लैपटॉप जितना बड़ा है।
तो इसकी प्राइस 3 लाख से स्टार्ट होती है और जाती है 4.5 लाख तक जिसमें आपको 2 TB मॉडल मिलेगा।
तो इसी बात पे में भी आखिर में आपसे सवाल पूछ ही लेता हूं, अगर आपके पास इतने पैसे है तो आप क्या लोगे?
अगर आपके पास इतने पैसे होते तो आप क्या लोगे iPhone Duo या टाटा टियागो?